पश्चिमी भारतीय व्यंजन

स्वादिष्ट मीठी पूरन पोड़ी | Puran Poli Recipe in Hindi | Delicious Maharashtrian Dish

स्वादिष्ट मीठी पूरन पोड़ी | Puran Poli Recipe in Hindi | Delicious Maharashtrian Dish

स्वादिष्ट मीठी पूरन पोली बनाने के लिए इस पारंपरिक रेसिपी को फॉलो करें। यह Puran Poli Recipe in Hindi न केवल आसान है बल्कि हर बार परफेक्ट रिजल्ट देती है।

सामग्री (Ingredients for Puran Poli Recipe):

  • 2 कटोरी चना दाल (Chana Dal)
  • 1 कटोरी शक्कर (Sugar)
  • 1/2 कटोरी घी (Ghee)
  • 2 कटोरी आटा (Flour)
  • थोड़ा नमक (Salt)
  • 6 कटोरी पानी (दाल उबालने के लिए) और आटा गूंथने के लिए थोड़ा पानी

पूरन पोली बनाने की विधि (How to Make Puran Poli):

  1. चना दाल को उबालना:
    2 कटोरी चना दाल को 6 कटोरी पानी के साथ कुकर में गरम करें। 1 सिटी आने के बाद 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। कुकर की भांप निकालकर दाल को छान लें।
  2. पूरन तैयार करना:
    छलनी में दाल को चम्मच से पीसकर छान लें। इस पिसी हुई दाल को घी में भूनें। फिर उसमें शक्कर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। यह पेस्ट जिसे पूरण कहते हैं, चिकना और हाथ में न चिपकने वाला होना चाहिए। भरने से पहले पूरन को ठंडा होने दें।
  3. आटा गूंथना और बेलना:
    आटे में थोड़ा नमक मिलाकर गूंथ लें। आटे के गोले में पूरन भरें और हल्के हाथों से बेल लें।
  4. सेकना:
    तवे पर बेलकर रखी हुई पूरन पोली को घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें।

अब आपकी गरमागरम मीठी पूरन पोली तैयार है। इसे घी या दूध के साथ परोसें और सभी को खुश कर दें।

पूरन पोली रेसिपी: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

  1. पूरन पोली में कौन सी दाल इस्तेमाल होती है?

    पूरन पोली का पूरन चना दाल से बनता है। दाल को नरम होने तक उबालकर छानकर पीसा जाता है और फिर घी व शक्कर के साथ भूना जाता है।

पूरन कब तैयार माना जाता है?

जब पूरन चिकना हो जाए और हाथ या कड़छी से चिपकना बंद कर दे, तब वह तैयार है। भरने से पहले उसे ठंडा होने दें।

  • क्या शक्कर की जगह गुड़ डाल सकते हैं?

    हाँ, पारंपरिक रूप से गुड़ का इस्तेमाल भी होता है। गुड़ डालने पर पूरन थोड़ा ज्यादा नमी वाला हो सकता है, इसलिए उसे कुछ देर और भूनें।

  • पूरन पोली को किसके साथ परोसें?

    इसे घी या दूध के साथ गरमागरम परोसा जाता है।

  • पूरन पोली को कितने दिन रख सकते हैं?

    पूरन पोली ताजा सबसे अच्छी लगती है। बची हुई पोली को ठंडा करके ढककर रखें और एक-दो दिन में खा लें; खाने से पहले तवे पर हल्का गरम कर लें।